फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GPS will be installed in the vehicles carrying the disposed garbage

Gurugram News: निस्तारित कूड़ा ढोने वाले वाले वाहनों में लगेगा जीपीएस

Sun, 23 Apr 2023 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
GPS will be installed in the vehicles carrying the disposed garbage
जीएमडीए के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठकर हो सकेगी निगरानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट पर आरडीएफ (रिफ्यूजल डिराइव्ड फ्यूल) और कंपोस्ट का निस्तारण करने के बाद जिन वाहनों से इनको एजेंसी तक पहुंचाया जा रहा है, अब इन वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने की तैयारी की जा रही है। इस जीपीएस प्रणाली का लिंक गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़ा होगा। इस तरह इन वाहनों की रियल टाइम में निगरानी की जा सकेगी।
निगम आयुक्त पीसी मीणा कहते हैं कि अगले महीने मई से बंधवाड़ी प्लांट पर प्रतिदिन कूड़े के निस्तारण की क्षमता 20 हजार टन हो जाएगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आरडीएफ तथा कंपोस्ट का पर्याप्त तरीके से निस्तारित किया जाए। जिन स्थानों पर एजेंसियों द्वारा यह मैटेरियल भेजा जा रहा है, उनका अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें। इस काम में लगे सभी वाहनों में जीपीएस लगा हो, जिसका लिंक जीएमडीए के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़ा हो। एजेंसियों की पेमेंट करते समय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की रिपोर्ट होना आवश्यक होगी। यह भी सुनिश्चित हो कि आरडीएफ सीधे सीमेंट फैक्टरियों को जाए। अगर किसी श्रेडर्स के पास आरडीएफ भेजा जाता है तो वह मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने कहा है कि वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए खाली की गई जमीन पर किसी भी प्रकार का मैटेरियल नहीं डाला जाएगा। शहर में प्रतिदिन 1200 टन ताजा कचरा पैदा होता है। इनमें से 340 टन कूड़े का निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही कर दिया जाता है। इससे बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़े का दबाव कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed