फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government should stop giving dates

तारीख पर तारीख देनी बंद करे सरकार

Sat, 16 Jan 2021 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Government should stop giving dates
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के धरने में शनिवार को केंद्र सरकार के टालमटोल के रवैये पर नाराजगी जताई गई। सभी ने कहा कि सरकार तारीख पर तारीख देना बंद करे और अपनी जिद छोड़कर किसानों की बात मान ले, क्योंकि वे भी देशहित में ही अपनी बात मनवाने के लिए सड़कों पर आए हुए है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सामने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिए जा रहे धरने में शनिवार को कई संगठनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस मौके पर मोर्चा के पदाधिकारी संतोख सिंह, राव कमलबीर सिंह और पार्षद आरएस राठी ने कहा कि केंद्र सरकार तारीख पर तारीख देकर किसानों का अपमान न करें। केंद्र सरकार केवल जनता को गुमराह करने के लिए किसानों को बार-बार बातचीत करने के लिए बुलाती है। दरअसल केंद्र सरकार की नीति और नीयत साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान केवल तीनों कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की खरीद पर गारंटी का कानून बनाने की मांग है। इस मौके पर नवनीत रोज, बलकेश बाल, पूर्व पार्षद रविंदर कटारिया, ईश्वर सिंह पातली, कमल पहलवान गढ़ौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेड़कीदौला टोल को बताया अवैध
गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान संतोख सिंह ने कहा कि खेड़कीदौला में टोल प्लाजा बनाने का संबंधित कंपनी को कोई अधिकार नहीं था। कंपनी ने अधिकारियों से मिलीभगत करके टोल प्लाजा बना रखा है। केंद्र सरकार ने भी इस टोल प्लाजा को अधिकृत नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed