फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government separates GMRL and HMRTC MD posts.

Gurugram News: सरकार ने अलग किए जीएमआरएल-एचएमआरटीसी के एमडी पद

Sat, 26 Sep 2026 04:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Government separates GMRL and HMRTC MD posts.
मुकुल कुमार जीएमआरएल व अजय कुमार सभालेंगे एचएमआरटीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम मेट्रो के विकास और संचालन में तेजी लाने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) और हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) के प्रबंध निदेशक पद का दायित्व अलग-अलग अधिकारियों को सौंप दिया है।
इससे पहले जीएमआरएल और एचएमआरटीसी के एमडी डॉ. चंद्रशेखर खरे थे। आठ सितंबर को प्रदेश सरकार ने मुकुल कुमार को एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक के साथ एचएमआरटीसी और जीएमआरएल के एमडी समेत अन्य विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी थीं। अब 25 सितंबर को जारी प्रशासनिक फेरबदल में तीन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मिशन निदेशक भी बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास जीएमआरएल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। उन्हें हॉस्पिटैलिटी विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव-द्वितीय अजय कुमार को एचएसवीपी, पंचकूला का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें एचएमआरटीसी के एमडी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी निखिल गजराज को महानिदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमआरएल के सामने फिलहाल दूसरे चरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। इनमें परियोजना के विभिन्न हिस्सों के टेंडर जारी करना, डिपो निर्माण से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाना और मेट्रो के कोच लेने की प्रक्रिया को सिरे चढ़ाना शामिल है। ऐसे में दोनों कंपनियों की जिम्मेदारियां अलग होने के बाद इन कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मुकुल कुमार के पास जीएमआरएल का कार्य होने से वह कार्याें को गति दे पाएंगे। गुरुग्राम में जीएमआरएल की ओर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक कार्य चल रहा है। दूसरे चरण के लिए टेंडर जारी किया जाना है। वहीं, एचएमआरटीसी की ओर से रेलवे स्टेशन से भोंडसी और सेक्टर 55 से पचगांव मेट्रो के लिए डीपीआर तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed