{"_id":"65a58d19102ec9eba50415f4","slug":"government-and-private-schools-will-open-from-today-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23514-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आज से खुलेंगे सरकारी व निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आज से खुलेंगे सरकारी व निजी स्कूल
विज्ञापन
चौथी से 12वीं कक्षा के बच्चों की शुरू हाेगी पढ़ाई, नर्सरी से तीसरी कक्षा के बच्चों की रहेगी छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सर्दियों की छुट्टियों के बाद 16 जनवरी को चौथी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सभी सरकारी व निजी स्कूल खुलेंगे। स्कूल का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का रहेगा। हालांकि नर्सरी से तीसरी कक्षा तक बच्चे स्कूल नहीं आएंगे। सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ के सदस्य 16 जनवरी से स्कूलों में उपस्थित रहेंगे, उनके लिए कोई अवकाश नहीं है।
निदेशालय की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार अभी नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के छोटे बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश 20 जनवरी तक जारी रहेगा। उपायुक्त अगर चाहें तो सर्दी के मौसम के मद्देनजर चौथी व पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए इस अवकाश की अवधि को 20 जनवरी तक आगे बढ़ा सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ।
गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि चौथी से 12वीं तक की सभी कक्षाओं के लिए स्कूल 16 जनवरी (मंगलवार) से खोले जाएंगे। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को मंगलवार से स्कूल भेजें और स्कूल प्रबंधन भी अवकाश के बाद शुरू हो रही पढ़ाई की तैयारी कर लें। स्कूल खोलने के आदेश जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों पर लागू होंगे।