फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gosevaks also took out the Tricolor Yatra

Gurugram News: गोसेवकों ने भी निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 14 Aug 2023 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
Gosevaks also took out the Tricolor Yatra
गोसेवकों ने भी निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन



- नंदीधाम से कामधेनु गौशाला तक गूंजे भारत माता जिंदाबाद के नारे



- देश विकसित होने की राह पर : पूरन यादव लोहचब



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम । सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गोसेवा आयोग के बैनर तले गोसेवकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। हरियाणा गोसेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव लोहचब के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा गुरुग्राम के नंदीधाम से कार्टरपुरी स्थित कामधेनु गौशाला तक निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों गो भक्त तिरंगा झंडा हाथ में लेकर भारत माता की जय जयकार करते हुए सड़कों पर उतरे। यात्रा के बाद तिरंगों को गौशाला में लगाया गया, जिससे माहौल देशभक्ति की भावना से भर गया।


वाइस चेयरमैन पूरन यादव लोहचब ने कहा कि देश विकसित होने की राह पर, दुनिया की कोई ताकत नहीं जो तिरंगे को झुका सके। हमारे तिरंगे में वीरों की शहादत का रंग है, किसानों की मेहनत का रंग है, तिरंगे में श्रमिकों के पसीने का रंग है, युद्ध वीरांगनाओं के त्याग का रंग है। तिरंगे में युवाओं के सपनों का रंग है। दुनिया के बहादुर देश इजराइल से सीखे, वो कहते हैं कि लड़ोगे तो बचोगे। हमारी युवा पीढ़ी को यह सीख लेने की जरूरत है। इस तिरंगा यात्रा में रिटायर्ड प्रिंसिपल अशोक दिवाकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरुग्राम महानगर के संचालक जगदीश ग्रोवर, हीरा लाल, बलजीत यादव आदि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। सभी ने तिरंगे को नमन किया और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed