फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gopal Sharma's lawyer withdraws bail plea

गोपाल शर्मा के अधिवक्ता ने वापस ली जमानत याचिका

Mon, 19 Jul 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Gopal Sharma's lawyer withdraws bail plea
गुरुग्राम। पटौदी में हुई महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी गोपाल शर्मा की जमानत याचिका पर सोमवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। एडिशनल सेशन जज डी एन भारद्वाज की कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने अपने तर्क रखे। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शाम तक याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया लेकिन कोर्ट के फैसला सुनाने से पहले ही आरोपी के अधिवक्ता ने जमानत याचिका वापस ले ली।
विज्ञापन

पटौदी के रामलीला ग्राउंड में 4 जुलाई को हुई महापंचायत दिव्यांग छात्रों के धर्म परिवर्तन के विरोध में हुई थी। पंचायत में दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पिस्तौल तानने व गोली चलाने वाला गोपाल शर्मा उर्फ राम भगत गोपाल भी पहुंचा। पंचायत में उसने विवादित बयान दिया कि किसी समुदाय के लोग यदि तुम्हारे बेटियों को परेशान करते हैं तो उनकी बेटी-बहनों के साथ भी उसी तरह का व्यवहार करो। यू-ट्यूब पर वायरल वीडियो देख गांव जमालपुर निवासी दिनेश ने पुलिस को शिकायत देकर पटौदी थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

मानेसर क्राइम ब्रांच ने बीते सोमवार 12 जुलाई शाम सिकंदरपुर बढ़ा से जेवर निवासी गोपाल शर्मा को गिरफ्तार किया था। उसे देर शाम ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल पहुंचा दिया गया। 13 मंगलवार को पांच वकीलों की ओर से गोपाल शर्मा की जमानत याचिका पटौदी कोर्ट में दायर की गई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तारीख दी थी, लेकिन 15 जुलाई को निचली अदालत ने याचिका रद्द कर दी थी, जिसके खिलाफ आरोपी के वकील सेशन कोर्ट गए। सेशन कोर्ट में सोमवार को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला आने से पहले ही याचिका वापस ले ली गई। आरोपी के वकील कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि कुछ कारणों से याचिका वापस ली गई है। जल्द ही वे फिर से याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed