फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Google Map will show the speed limit of every road in the city

Gurugram News: गूगल मैप पर शहर की हर सड़क की दिखेगी स्पीड लिमिट

Thu, 14 Aug 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Google Map will show the speed limit of every road in the city
अगस्त के अंत तक शुरू की जा सकती है सेवा, वाहन चालक चालान से भी बच सकेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अब जल्द ही शहर की सभी सड़कों की स्पीड लिमिट गूगल मैप पर दिखाई देगी। इससे वाहन चालक तय गति से ही चल सकेंगे। वाहन चालकों को इससे दो फायदे होंगे। चालकों को गूगल की सहायता से यह पता होगा कि शहर की किस सड़क पर क्या स्पीड लिमिट है। तय गति से चलने से जाम की समस्या में राहत मिलेगी। इसके साथ ही वाहन चालक ओवर स्पीड के चालान से भी बच सकेंगे। शंकर चौक से गोल्फ कोर्स रोड पर जाने वाले वाहनों, एसीपीआर,सीपीआर के साथ ही शहर की अन्य सड़कों पर चलने वाले वाहनों को गूगल पर गमी सीमा दर्शायी जाएगी। अगस्त के अंत तक यह सेवा शुरू की जा सकती है।
यातायात उपायुक्त ने जुलाई में गूगल के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। उन्होंने मीटिंग में गूगल टीम को निर्देश दिया था कि वह शहर के क्षेत्राधिकार में विभिन्न सड़क मार्गों पर निर्धारित की गई गति सीमा को भी गूगल मैप के साथ अपडेट करें। उन्होंने संबंधित विभाग से पत्राचार भी किया कि सभी सड़कों पर गति सीमा के बोर्ड लगाए जाएं ताकि सभी वाहन चालकों को स्पीड लिमिट के बारे में पता हो। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक यह कार्य गूगल की तरफ से पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे के साथ अन्य मुख्य मार्गों पर ही गूगल मैप पर वाहन चालकों को स्पीड लिमिट दिखाई देती थी। अब जल्द ही शहर की सभी सड़कों की स्पीड लिमिट उन्हें दिखाई देगी।
विज्ञापन


जिले की 300 सड़कों पर नहीं है गति सीमा संबंधी बोर्ड
जिले की करीब 300 सड़कें माैजूदा समय में ऐसी हैं जिन पर गति सीमा का बोर्ड विभाग की तरफ से नहीं लगाया गया है। इससे वाहन चालकों में गति को लेकर संशय बना रहता है कि किस सड़क पर कितनी स्पीड लिमिट है। इसमें कई तो ऐसी सड़के हैं जिन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। गति सीमा बोर्ड न होने से वाहन चालक तेज गति से चलते हैं, इससे जाम की स्थिति बनती है। वहीं, ऐसे वाहनों पर पुलिस की नजर रहती है और चालान कर देती है। ऐसे में कई बार चालक पुलिस से उलझ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने गूगल के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई थी। उन्हें शहर की सभी सड़कों के साथ ही अन्य बदलाव करने के लिए निर्देश दिया गया था। जल्द ही गूगल मैप पर यह अपडेट हो जाएगा। इसके बाद वाहन चालकों को पता होगा किस सड़क पर कितनी स्पीड लिमिट तय की हुई है।
-डाॅ. राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त यातायात, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed