{"_id":"655fabd5088e24a4af06b544","slug":"goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-in-fire-in-garments-company-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-19188-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गारमेंट्स कंपनी में लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गारमेंट्स कंपनी में लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन
दमकल की 10 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र पेस सिटी-2 में वीरवार को गारमेंट्स कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। बेसमेंट में लगी आग के कारण कपड़ा और प्लास्टिक जलकर राख हो गए। शुरूआत में कंपनी में मौजूद कर्मचारियों ने जब आग पर काबू पाने का प्रयास किया तो यहां फायर फाइटिंग सिस्टम ही बंद मिला। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। अलग-अलग केंद्रों से भेजी गई दमकल की 10 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
अग्निशमन अधिकारी के अनुसार पेस सिटी -2 की एस ए एन इंटरनेशनल कंपनी में कपड़े सिलाई करके पैकिंग कर बाहर भेजे जाते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक वहां आग लग गई। आग लगने के बाद यहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम को बुझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि यहां फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था। जिसके कारण आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी गई।
दमकल अधिकारी जयबरण ने बताया कि इस कंपनी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। जिस पर दमकल की दस गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता लगेगा कि आखिर कंपनी के फायर फाइटिंग सिस्टम क्यों बंद थे। एनओसी कब ली गई थी।