{"_id":"5f144a2a8ebc3e9ed31129eb","slug":"goods-of-stolen-recovered-in-gurugram-gurgaon-news-noi524314656","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक व कर्मचारी से 6 लाख का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक व कर्मचारी से 6 लाख का सामान बरामद
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 आईडीसी में लेदर फैक्टरी से लाखों का सामान चुराने वाले मालिक के चालक व कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो दिन के रिमांड पर आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह कई महीनों से फैक्टरी से कीमती माल चुरा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 6 लाख कीमत का लेदर का सामान बरामद किया। एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि चोरी के इस खेल में इनके साथ और कौन-कौन शामिल था इसका पता लगाया जा रहा है।
दो दिन पहले सिविल लाइन निवासी विशाल सिंगला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आईडीसी स्थित लेदर का सामान बनाने वली उनकी फैक्टरी से माल चोरी हो रहा है। उन्होंने अपने स्तर से जांच में पाया की उनका चालक अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर चोरी कर रहा है। सीआईए सिकंदरपुर यूनिट ने शनिवार शाम को चालक सहदेव व संजीव रॉय को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उन्होंने चोरी शुरू की थी। आरोपियों से पुलिस ने 121 सूटकेस, 83 लेदर पर्स, 4 जोड़ी जूते, 53 बेल्ट, 8 बैग व लेदर जैकेट बरामद किए। इनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों से माल की बरामदगी के बाद पुलिस उनके साथियों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।