फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Golf National Coaching Camp to begin from December 10

Gurugram News: 10 दिसंबर से शुरू होंगे गोल्फ राष्ट्रीय कोचिंग कैंप

Thu, 04 Dec 2025 05:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Golf National Coaching Camp to begin from December 10
गुरुग्राम। आगामी स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2027 की तैयारी के लिए जिले में 10 दिवसीय गोल्फ राष्ट्रीय कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 10 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर से शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभाशाली एथलीट और प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। हरियाणा से कुल चार प्रतिभागियों और एक कोच का चयन हुआ है। इसमें जिले के रणवीर सिंह सैनी, यूनिफाइड पार्टनर राहुल अग्रवाल और दीपिंदर सिंह के साथ-साथ हिसार मिलिट्री स्टेशन के आशा स्कूल के मोहित इस कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। गुरुग्राम के ही राजेश को कोच के रूप में चयनित किया गया है। कैंप का उद्देश्य खिलाड़ियों के खेल कौशल को निखारते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। चयनित एथलीटों और यूनिफाइड पार्टनर्स को गोल्फ के विभिन्न तकनीकी पहलुओं, मानसिक दृढ़ता, फिटनेस तथा टीम कोऑर्डिनेशन की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed