फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gold shine increased on Akshaya Tritiya, auto mobile business also shined

Gurugram News: अक्षय तृतीया पर बढ़ी सोने की चमक, ऑटो मोबाइल कारोबार भी चमका

Sat, 11 May 2024 11:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
Gold shine increased on Akshaya Tritiya, auto mobile business also shined
लोगों ने जमकर खरीदे आभूषण और सिक्के , 100 से ज्यादा चार पहिया और 250 दोपहिया वाहनों की बिक्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर गहनों और सिक्कों की खरीदारी खूब हुई। शहर के स्वर्ण बाजार में रौनक रही। अक्षय तृतीया के दिन सोने की कीमत में उछाल आने के बावजूद गहनों और सिक्कों की बिक्री हुई। दुकानों में लोग लगातार बने रहे। चाहे सदर बाजार का स्वर्ण मार्केट हो या गहनों का मॉल गोल्ड सूक लोगों में अक्षय तृतीया को लेकर उत्साह रहा। अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर में ऑटो मोबाइल कारोबार भी जमकर चमका। एक ही दिन में यहां 100 से ज्यादा चार पहिया और करीब 250 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
गुरुग्राम की करीब एक हजार सोने-चांदी की दुकानों में करीब 300 करोड़ का व्यापार हुआ। ऐसा कहना है स्वर्ण व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. मंदीप किशोर गोयल का। शहर के स्वर्ण व्यापारी संगठन के अध्यक्ष रह चुके श्रीराम ज्वेलर्स के प्रमुख डाॅ. मंदीप किशोर गोयल ने बताया कि शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 75000 प्रति दस ग्राम रही, जो एक दिन पहले तक 73500 रुपये थी। इस उछाल के बावजूद लोगों ने खरीदारी की है। गहनों के साथ सिक्कों की बुकिंग भी लोगों ने पहले से की थी। खास तौर पर क्लासिक और एंटिक गहनों की मांग खूब रही। सदर बाजार में गहनों की करीब 30 दुकानें हैं। इन सभी में रौनक रही।
विज्ञापन

गहनों के मॉल गोल्ड सूक के प्रबंधन से जुड़े मनोज पुनिया ने बताया कि मॉल में शाम सात बजे तक 15000 लोग आ चुके थे। मॉल में दक्षिण भारतीय ब्रांड समेत करीब सोने के कई ब्रांड है। मॉल के 40 ऑउटलेट में से लगभग सभी ने कुछ न कुछ अक्षय तृतीया आफर दे रखे थे। कहीं मेंकिंग चार्ज में छूट थी तो कही कुछ खास खरीदारी पर उपहार की व्यवस्था रही। दक्षिण भारतीय परिवार अक्षय तृतीया पर गहने जरूर खरीदते हैं, ऐसे में यहां के दक्षिण भारतीय आउटलेट पर भी खूब खरीदारी हुई। सिक्कों पर भी लोगों का ध्यान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed