{"_id":"689ce876b554afac5800df5b","slug":"gold-chain-snatched-from-a-womans-neck-while-boarding-a-train-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64668-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रेन में चढ़ते समय महिला के गले से झपटी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रेन में चढ़ते समय महिला के गले से झपटी सोने की चेन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय अज्ञात व्यक्ति ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी पटौदी रोड में एफआईआर दर्ज कर की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
झज्जर के बहादुरगढ़ निवासी सरोज देवी (49 वर्ष) ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह रक्षाबंधन त्योहार पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए टोडापुर, पटौदी आई थी। बीते सोमवार को वह घर वापस जाने के लिए पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पहुंची। टिकट खरीदकर वह पैसेंजर गाड़ी में चढ़ने लगी तो किसी व्यक्ति ने उसके गले से डेढ़ तोले सोने की चेन झपट ली। जांच अधिकारी चांदनी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।