फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Goddess Durga to be enshrined for the first time at Tulip Yellow, Sector-69.

Gurugram News: सेक्टर-69 ट्यूलिप येलो में पहली बार विराजेंगी मां दुर्गा

Sun, 13 Sep 2026 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Goddess Durga to be enshrined for the first time at Tulip Yellow, Sector-69.
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ खूंटी पूजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप येलो सोसाइटी में इस वर्ष पहली बार आयोजित होने वाली मां दुर्गा पूजा की तैयारियों का शुभारंभ विधिवत खूंटी पूजन के साथ किया। पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ खूंटी पूजन संपन्न हुआ।

सोसाइटी के निवासियों में मां दुर्गा पूजा को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सोसाइटी के निवासी और बच्चे बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन


आयोजन समिति ने कहा कि मां दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सोसाइटी के सभी परिवारों को एक साथ जोड़ने और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है। खूंटी पूजन के अवसर पर सोसाइटी के अनेक निवासी एवं आयोजन समिति के सदस्य रचित सचदेवा, रचिता भट्टाचार्य, असीम कंसल, अभिषेक, संदीपन, सोनक व आर के जायसवाल समाजसेवी समेत अन्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मां दुर्गा के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए तैयारियों को गति देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed