फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMRL's family is growing, metro works will gain momentum

Gurugram News: जीएमआरएल का बढ़ रहा कुनबा, मेट्रो कार्याें में आएगी तेजी

Mon, 21 Jul 2025 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
GMRL's family is growing, metro works will gain momentum
- मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो का होना है निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) में अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कंपनी में निदेशक अन्य के आने से मेट्रो परियोजना में तेजी आने की उम्मीद है। शहर में मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.50 किलोमीटर परियोजना पर कार्य होना है।
जीएमआरएल ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक निर्माण कार्य के लिए 1286 करोड़ रुपये टेंडर किया गया है। अभी किसी एजेंसी को कार्य अलॉट नहीं किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण का ठेका एक एजेंसी को दिया जाएगा। पहले मेट्रो परियोजना को सिरे चढ़ाने की जिम्मेदारी हरियाणा मास रेपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एचएमआरटीसी) की थी लेकिन बाद में इस कार्य के लिए जीएमआरएल का गठन कर दिया गया। अब मेट्रो परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए जीएमआरएल कार्य कर रही है।
विज्ञापन

पहले जीएमआरएल में कर्मचारियों की संख्या काफी कम थी और कार्यों में परेशानी आ रही थी। सरकार ने कंपनी में निदेशक समेत अन्य की भर्ती करने की अनुमति दी थी। इसके बाद जीएमआरएल का कुनबा बढ़ता जा रहा है। जीएमआरएल में निदेशक (रोलिंग स्टॉक एवं इलेक्ट्रिकल), निदेशक (परियोजना एवं योजना), निदेशक (वित्त), प्रधान सलाहकार, सलाहकार रोलिंग स्टॉक इलेक्ट्रिकल और संचालन, मुख्य वास्तुकार, शहरी नियोजन सलाहकार, मुख्य परियोजना प्रबंधक, डीजीएम सिविल, जीएम एसएंडटी, डीजीएम एस एंड टी, जीएम इलेक्ट्रिकल, जीएम आपरेशन, जीएम एचआर, जीएम कांटेक्ट, डीजीएम आर्किटेक्ट, डीजीएम-सिविल, डीजीएम-वित्त समेत 21 अधिकारी नियुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेट्रो ऑफिस एआईटी चौक बनाया जाना है। ऐसे में अन्य कर्मचारियों की तैनाती की योजना है। माना जा रहा है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के बाद मेट्रो के कार्यों को सिरे चढ़ाने में मदद मिलेगी। शहर में कई रूटों पर मेट्रो का काम होना है।

16 फरवरी 2024 को पीएम ने रखी थी आधारशिला
इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2024 को रेवाड़ी से रखी गई थी। 28.50 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल लाइन पर 27 स्टेशन होंगे और एक डिपो भी निर्मित किया जाएगा। इसमें मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5, साइबर सिटी व सेक्टर 101 शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed