फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMRL will prepare DPR of five underpasses coming in the metro corridor

Gurugram News: जीएमआरएल बनवाएगा मेट्रो कॉरिडोर में आने वाले पांच अंडरपास की डीपीआर

Fri, 22 Aug 2025 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
GMRL will prepare DPR of five underpasses coming in the metro corridor
सेक्टर नौ से उद्योग विहार मेट्रो रूट बनेंगे अंडरपास, जीएमडीए से मांगी प्रोजेक्ट की जानकारी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने दूसरे चरण में सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक मेट्रो को लेकर कार्य तेज कर दिया है। मिट्टी जांच समेत अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। दूसरे चरण में पांच अंडरपास (ग्रेड सेपरेटर) जीएमआरएल को बनाने हैं। जीएमआरएल ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से इन अंडरपास के बारे में जानकारी मांगी है ताकि इसी अनुसार परियोजना पर काम बढ़ाया जाए।
जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.5 किलोमीटर मेट्रो रूट का निर्माण होना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी से सेक्टर नौ तक सिविल वर्क का काम एक कंपनी को दिया गया है, इस पर जल्द शुरू कार्य होंगे। मेट्रो कॉरिडोर में सेक्टर नौ से उद्योग विहार के बीच पांच अंडरपास का निर्माण किया जाना है। इस परियोजना को जीएमडीए बोर्ड से मंजूरी मिली हुई है। जीएमआरएल द्वारा दूसरे चरण के मेट्रो स्टेशनों के सिविल वर्क के लिए स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। इसके बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी होगा। जीएमआरएल की योजना है कि कॉरिडोर में आने वाले जीएमडीए के अंडरपास को भी इस टेंडर में शामिल कर लिया जाए। जीएमआरएल ने जीएमडीए से पांचों अंडरपास के बारे में जानकारी मांगी है ताकि उसी अनुसार कार्य किया जा सके।
विज्ञापन

हालांकि जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इन चौक पर अंडरपास को लेकर ट्रैफिक सर्वे और डीपीआर बनाने का काम जीएमआरएल को करना है। जीएमआरएल ने मेट्रो के लिए सिस्ट्रा एजेंसी को डिजाइन के लिए रखा है। जीएमडीए को देखना है कि पहले सर्वे के आधार पर बनेंगे या इसमें कोई बदलाव कराया जाएगा। बता दें कि दूसरे चरण में सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण होगा। साथ ही सेक्टर पांच से गुड़गांव रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन जगहों पर अंडरपास बनेंगे

सेक्टर 3ए/4/5 में रेलवे रोड चौक, रेलवे रोड के साथ सेक्टर 5 जंक्शन से शीतला माता रोड (वन वे), बजघेरा रोड से सेक्टर 5 (वन वे) के साथ कृष्णा चौक, रेजांगला चौक, पालम विहार रोड से उद्योग विहार तक पुरानी दिल्ली रोड और पालम विहार रोड का जंक्शन पर काम होंगे। पांचों के निर्माण की अनुमानित लागत करीब 350 करोड़ रुपये हैं। जीएमडीए ने व्यापक गतिशीलता प्रबंधन योजना-2020 (मोबिलिटी प्लान) में ये ग्रेड सेपरेटर तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed