फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMRL succeeded in saving 45 trees along the metro corridor.

Gurugram News: मेट्रो कॉरिडोर के 45 पेड़ों को बचाने में सफल रही जीएमआरएल

Sun, 05 Jul 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
GMRL succeeded in saving 45 trees along the metro corridor.
परियोजना के लिए अब भी 444 पेड़ों की कटाई की जाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण के निर्माण के दौरान गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने 45 पेड़ों को कटने से बचा लिया है। हालांकि परियोजना के लिए अभी भी 444 पेड़ों की कटाई की जानी है। जीएमआरएल ने वन विभाग से जल्द पेड़ों को हटाने का अनुरोध किया है।
मेट्रो परियोजना के कॉरिडोर में करीब 2326 पेड़ प्रभावित हो रहे हैं। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद विभिन्न स्थानों पर 1837 पेड़ों की कटाई की गई है। इसी दौरान प्रदेश में पेड़ों की कटाई का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा था। अदालत ने मेट्रो निर्माण के दौरान अधिकतम पेड़ों को बचाने के प्रयास करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जीएमआरएल और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की टीमों ने संयुक्त रूप से कॉरिडोर का दोबारा सर्वे किया। सर्वे के आधार पर निर्माण योजना में आवश्यक बदलाव किए गए, जिससे 45 पेड़ों को कटने से बचाया जा सका।
विज्ञापन

जीएमआरएल अधिकारियों का कहना है निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरण का ध्यान दिया जा रहा है। केवल उन्हीं पेड़ों को हटाया जाएगा, जिन्हें तकनीकी कारणों से बचाना संभव नहीं है। नियमानुसार प्रभावित पेड़ों के बदले क्षतिपूरक पौधरोपण भी केएमपी की ग्रीन बेल्ट में कराया गया है। मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक अब 444 पेड़ों की कटाई आवश्यक मानी गई है। इनमें सबसे अधिक करीब 200 पेड़ सेक्टर-33 स्थित प्रस्तावित मेट्रो डिपो क्षेत्र में हैं। इसके अलावा मिलेनियम सिटी सेंटर के आस पास 107 और सुभाष चौक क्षेत्र में 137 पेड़ परियोजना से प्रभावित होंगे। इन जगहों पर मेट्रो का निर्माण चल रहा है। ऐसे में पेड़ों को जल्द हटाने पर जोर है। नेताजी सुभाष चौक की ओर पिलर का निर्माण हो रहा है। मेट्रो स्टेशनों की पाइल टेस्टिंग कराई गई और पिलर बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed