फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMDA will take action against unauthorised clanetion

सरकारी जमीन से कब्जा और विज्ञापन हटाएगा जीएमडीए

Sun, 09 Feb 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
GMDA will take action against unauthorised clanetion
सरकारी जमीन से कब्जा और विज्ञापन हटाएगा जीएमडीए
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर को स्वच्छ एवं कब्जामुक्त बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) एक्शन मोड में आ गया है। सरकारी जमीनों पर हुए कब्जे एवं विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध विज्ञापनों के लिए जीएमडीए टीम गठित कर कार्रवाई करेगा। जीएमडीए अधिकारियों की तरफ से कब्जे की जमीन व विज्ञापनों लगी सड़क की सूची तैयार की जा रही है।

शहर में जीएमडीए की विभिन्न जमीनें ऐसी हैं, जिन पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। अनेक लोग ऐसे हैं जिन्होंने झुग्गी बसाकर किराया वसूला जा रहा है। इसके साथ ही शहर की विभिन्न प्रमुख सड़कों पर बिना अनुमति विज्ञापन लगे हुए हैं। इन विज्ञापनों को हटाने के लिए नगर निगम भी कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, विज्ञापनों को लेकर पॉलिसी बनी हुई है। इस पॉलिसी के अनुसार शहर में बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके साथ ही सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर भी कार्रवाई का प्रावधान है, लेकिन इस पर बने कानून का उपयोग नहीं हो पा रहा है। जिससे शहर की सुंदरता को दाग लग रहा है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी एस कुंडू ने बताया कि अवैध कब्जों एवं विज्ञापनों को हटाने के लिए टीम गठित की जा रही है। यह टीम कब्जे और विज्ञापन हटवाएगी। बिना अनुमति विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला अदालत में दायर किया जाएगा। वहीं कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके लिए टीम गठित कर सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। यह टीम सर्वे के दौरान ही कब्जाधारकों को चेतावनी देकर जमीन खाली करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed