{"_id":"687248e8b0c89b90dc00c01d","slug":"gmda-traffic-police-has-to-fill-the-potholes-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62092-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़कें दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी जीएमडीए की है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस को भरवाना पड़ रहा गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़कें दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी जीएमडीए की है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस को भरवाना पड़ रहा गड्ढा
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यूं तो एसपीआर रोड पर बने गड्ढों को भरवाने की जिम्मेदारी जीएमडीए की है, लेकिन इसे यातायात पुलिस को निभाना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ट्रैफिक कर्मचारी गड्ढों में कंक्रीट भरता नजर आ रहा है।
दरअसल, एसपीआर रोड पर गड्ढों की वजह से जाम लग जाता है।इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सुबह और शाम को तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। बारिश में हुए जलभराव के बाद गड्ढे और गहरे व बड़े हो गए हैं। ऐसे में जाम लगने के साथ-साथ हादसे का भी खतरा रहा है।
वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए शनिवार को यातायात निरीक्षक करण सिंह,जाेनल अधिकारी उप निरीक्षक रमेश चंद ने एसपीआर रोड पर बनी एसपीआर चौकी के पास गड्ढों को कंक्रीट से भरावाया। एसपीआर रोड पर मरम्मत का कार्य गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) विभाग की तरफ से किया जाता है। कई बार इस सड़क का मरम्मत कार्य किया जा चुका है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से सड़कों पर गड्ढे बन जाते हैं। इस सड़क से आस-पास के क्षेत्र के साथ ही फरीदाबाद से द्वारका एक्सप्रेसवे और जयपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को दबाव रहता है।