{"_id":"610045a38ebc3e09123de477","slug":"gmda-to-prepare-infrastructure-in-new-hsvp-sectors-of-gurugram-gurgaon-news-noi596068513","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम के नए एचएसवीपी सेक्टरों में जीएमडीए तैयार करेगा इंफ्रास्ट्रक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम के नए एचएसवीपी सेक्टरों में जीएमडीए तैयार करेगा इंफ्रास्ट्रक्चर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। गुरुग्राम और फरीदाबाद शहरों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के नए सेक्टरों में सीवर और ड्रेनेज के कार्य गुरुग्राम में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) तथा फरीदाबाद में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) करवाएगा। इन सेक्टरों में सीवर और ड्रेनेज के जो कार्य शुरू करवाए जा चुके हैं परंतु किसी न किसी वजह से अधूरे रह गए हैं उन कार्यों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पूरा करवा कर जीएमडीए को तथा फरीदाबाद में एफएमडीए को ट्रांसफर करेगा। यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान लिया गया।
इस बैठक में शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव एके सिंह, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के निदेशक केएम तथा एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक अजीत बाला जोशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। जिसमें दोनों जिलों के नए विकसित हो रहे सेक्टरों में मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने में आ रही रुकावटों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
ज्यादातर अवरोध मुख्य रूप से जमीन अधिग्रहण नहीं होने या अतिक्रमण की वजह से हैं। इन अवरोधों को कैसे दूर किया जाए, इस पर मंथन हुआ। यह भी निर्णय लिया गया कि गुरुग्राम में एचएसवीपी के नए विकसित हो रहे सेक्टरों में मास्टर रोड और मास्टर वाटर सप्लाई का कार्य जीएमडीए करवाएगा। इन दिनों गुरुग्राम में सेक्टर 58 से 115 तक नए सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं। एचएसवीपी और जीएमडीए के बीच हुए समझौते के अनुसार सभी नए सेक्टरों में मास्टर रोड और मास्टर वाटर सप्लाई की लाइन बिछाने का कार्य जीएमडीए द्वारा किया जाएगा। ये कार्य एचएसवीपी द्वारा जीएमडीए को ट्रांसफर किए जाएंगे। गुरुग्राम के सेक्टर 107 में नया एसटीपी बनाया जाना है जिसके लिए जमीन का प्रबंध करके जीएमडीए प्रपोजल तैयार करेगा।
विज्ञापन
इस बैठक में जीएमडीए और एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल, एचएसवीपी गुरुग्राम के प्रशासक जितेंद्र यादव, उपायुक्त डॉ यश गर्ग के अलावा जीएमडीए तथा एफएमडीए के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।