फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMDA gets the grill cut with a grinder on Sheetla Mata Road repaired

Gurugram News: शीतला माता रोड पर ग्राइंडर से काटी ग्रिल की जीएमडीए ने कराई मरम्मत

Fri, 01 May 2026 04:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
GMDA gets the grill cut with a grinder on Sheetla Mata Road repaired
खबर का असर-
विज्ञापन

गुरुग्राम। शीतला माता रोड पर दुकानदारों की मनमानी के कारण प्रभावित ट्रैफिक व्यवस्था का सुधार हो गया है। जीएमडीए ने कटी ग्रिल को ठीक करा दिया है।बताया गया कि मंदिर और स्थानीय दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए ग्रिल को क्षतिग्रस्त कर दिय था ताकि लोग सीधे सड़क पार कर सकें। इस मुद्दे को बीते बृहस्पतिवार को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जीएमडीए ने शुक्रवार को इसकी मरम्मत करा दी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यह काम जानबूझकर किया गया था ताकि दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच आसान हो सके। पूरे मार्ग पर लगभग आठ से दस जगहों पर ग्रिल तोड़ी गई थी, जिससे अनियंत्रित रूप से लोगों का आवागमन बढ़ गया। इसका सीधा असर यातायात पर पड़ा और खासकर पीक आवर्स में स्थिति और बिगड़ गई। जीएमडीए की जनसंपर्क अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि शीतला माता रोड पर जहां-जहां ग्रिल तोड़कर अवैध रास्ते बनाए गए थे वहां मरम्मत कर दी गई है। यदि फिर से इस तरह की हरकत पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed