फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMCBL conducts survey of Route No. 120; decision on bus operations likely soon.

Gurugram News: जीएमसीबीएल ने रूट नंबर-120 का किया सर्वे, जल्द हो सकता है बस संचालन पर फैसला

Thu, 23 Jul 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
GMCBL conducts survey of Route No. 120; decision on bus operations likely soon.
यात्रियों की मांग पर सर्वे कराकर जांची सड़क की स्थिति, यात्रियों की संख्या का आकलन भी किया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने गुरुगमन सिटी बस के रूट नंबर-120 का सर्वे किया है। इस रूट पर सिटी बसें चलाने के लिए यात्रियों की मांग पर सर्वे कराकर सड़क की स्थिति जांची गई है। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या का आकलन भी किया गया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद इस रूट पर सिटी बसों का संचालन संबंधी निर्णय लिया जाएगा। पहले इस रूट पर मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से सोहना बस अड्डे तक सिटी बसों का संचालन किया जाता था।
जीएमसीबीएल ने रूट नंबर-120 वाली सड़क पर गड्ढे होने के कारण सिटी बसों का संचालन काफी पहले बंद कर दिया था। गड्ढों के कारण सिटी बसों में टूट-फूट ज्यादा बढ़ गई थी। सिटी बसों का संचालन बंद होने के कारण दैनिक यात्रियों व कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई गांवों के लोगों द्वारा जीएमसीबीएल अधिकारियों के समक्ष रूट नंबर-120 पर गुरुगमन सिटी बसों को चलाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन



रूट नंबर-120 पर सिटी बस के स्टॉपेज
रूट नंबर-120 पर गुरुगमन सिटी बसों का मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से सोहना बस अड्डे तक संचालन किया जाता था।
रूट पर मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से रवाना होकर सेक्टर-43, 44बी, कन्हई कॉलोनी, आरडी सिटी, वजीराबाद गांव, अंबेडकर चौक, समसपुर गांव, मेफील्ड गार्डन, मालिबू टाउन, सुभाष चौक, बादशाहपुर, भोंडसी जेल मोड़, बीएसएफ कैंप, मारुति कुंज मोड़, भोंडसी गांव, रिठोज गांव, सहजावास गांव, बेहलपा गांव, दमदमा गांव, अभयपुर गांव, दौला मोड़, लोहटकी गांव, दमदमा लेक मोड़ से होते हुए सोहना बस अड्डा तक जाती थी। इसी रूट से होते हुए वापस मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पहुंचती थी
विज्ञापन
विज्ञापन



रूट नंबर-120 का सर्वे कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सिटी बसों के चलाने का निर्णय लिया जाएगा। पहले इस रूट पर सड़क की स्थिति काफी खराब थी तो बसों में टूट-फूट की समस्या ज्यादा बढ़ने पर बसों को बंद किया गया था। फिलहाल रूट पर सड़क को सही बताया जा रहा है।
- नरेश कुमार, मैनेजर सेक्टर-10 डिपो, जीएमसीबीएल



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed