{"_id":"6495ac44ba2e46f7c3030079","slug":"glorious-india-rally-will-be-historic-gargi-kakkar-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8169-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगी गौरवशाली भारत रैली : गार्गी कक्कड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगी गौरवशाली भारत रैली : गार्गी कक्कड़
विज्ञापन
गौरवशाली भारत रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आगामी 25 जून को पटौदी की हेलीमंडी के अनाज मंडी में होने वाली भाजपा की गौरवशाली भारत रैली के लिए पार्टी नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा के प्रदेश कार्यालय गुरु कमल पर हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं।
जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर हेली मंडी में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। रैली संयोजक गुरुग्राम के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लव कुमार देव मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला महामंत्री मनीष गाडौली, महेश यादव कार्टरपुरी, पूर्व मेयर मधु आजाद, जिला विस्तारक सत्यवीर गांधी, जिला उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, सोनाली मित्रा, सोनिया यादव, जयंती चौधरी, सुरेंद्र गहलोत, निधि राघव , हर्षवर्धन मित्तल, मीडिया प्रमुख अजीत यादव आदि मौजूद रहें।