फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Global Investors Summit to be held in Haryana in 2027.

Gurugram News: हरियाणा में 2027 में होगा वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन

Mon, 14 Sep 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Global Investors Summit to be held in Haryana in 2027.
शिखर सम्मेलन के प्रचार के लिए देश के सात प्रमुख शहरों में रोड शो होंगे
विज्ञापन

नंबर गेम -5 लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य
नंबर गेम 02- 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने का लक्ष्य

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा में 5 से 7 अप्रैल, 2027 तक हैपनिंग हरियाणा वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2027 का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार ने वर्ष 2030-31 तक 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश आकर्षित करने और 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले 2016 में हुए शिखर सम्मेलन में 6 लाख 41 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि इस शिखर सम्मेलन के प्रचार के लिए देश के सात प्रमुख शहरों में रोड शो होंगे। नौ वैश्विक आर्थिक केंद्रों में भी रोड शो आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने भविष्य के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 10 क्षेत्र-विशिष्ट नीतियां लागू की हैं। इन नीतियों की शुरुआत के पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के 110 समझौता ज्ञापन हुए। इनमें 24 हजार 350 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश था। हरियाणा ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात क्षेत्र के लिए 60 पहल की हैं। फरवरी 2019 से 15 लाख से अधिक ऐसे उद्यम पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा-यूके व्यापार सेतु को सहयोग की पहल : राव नरबीर
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने हरियाणा-यूके व्यापार सेतु को सहयोग की पहल बताया। उन्होंने यूके के उद्योग जगत और निवेशकों से कहा कि हरियाणा आएं, हरियाणा में निवेश करें, हरियाणा के साथ साझेदारी करें ब्रिटिश उप उच्चायुक्त अल्बा स्मेरिग्लियो ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) को संबंधों को नई ऊंचाई देने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि सीईटीए की सफलता नई व्यापारिक साझेदारियों, निवेश और रोजगार के अवसरों से तय होगी। सलाहकार पवन चौधरी ने बताया कि सीईटीए लागू होने के बाद हरियाणा निर्यात ऑर्डर, निवेश और रोजगार को गति दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश और रोजगार सृजन पर जोर
हरियाणा आज करीब 154 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था है। इसकी वृद्धि दर लगभग 11 फीसदी है। राज्य का निर्यात वर्ष 2019-20 में करीब 12 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 19 अरब डॉलर हो गया है। हरियाणा प्रोग्रेसिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति-2026 का लक्ष्य 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश और 5 लाख से अधिक नए रोजगार सृजित करना है। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2026 में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed