फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Glittering society, life in darkness

Gurugram News: चमचमाती सोसाइटी, अंधेरे में जीवन

Sun, 24 May 2026 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Glittering society, life in darkness
सिग्नेचर ग्लोबल ग्रैंड आईवा सोसाइटी के लोग बोले, शिकायत के बाद भी नहीं कर रहे समाधान
विज्ञापन

संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बसी सेक्टर-103 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल ग्रैंड आईवा सोसाइटी के लोग करीब 5 साल से बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। इस सोसाइटी में 1472 फ्लैट हैं। एक फ्लैट की औसत कीमत लाखों रुपये है, इसके बावजूद लोग कई महीने से सोसाइटी के बाहर सड़क, स्ट्रीट लाइट, पीएनजी कनेक्शन और सीवर लाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि फ्लैट खरीदते समय 24 मीटर सेक्टर रोड का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक निवासी रेवेन्यू रोड पर निर्भर हैं। लोगों का कहना है कि चमचमाती सोसाइटी में रहने के बाद जीवन अंधेरे में है। लोगों ने यह भी बताया कि सोसाइटी के बाहर तक स्ट्रीट लाइटों का नामों निशान नहीं है, जिसकी वजह से रात के समय चारों तरफ अंधेरा छाया रहता है। इससे हादसे का डर और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा डर बना रहता है। लोगों ने आरोप लगाया है कि इन समस्याओं के बारे में कई बार पार्षद और नगर निगम को शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।


-------------
लोग बोले- समाधान नहीं, टैक्स पूरा ले रहे

टूटी और जर्जर सड़क होने के कारण ठीक से गाड़ी नहीं चल पाती है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है और कई बार दोपहिया वाहन चालक गिर भी चुके हैं। -सिम्मी

बारिश के समय इस सड़क का इस्तेमाल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है क्योंकि बारिश में सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते है।- पुष्पा

सोसाइटी की ओर आने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइटों का अभाव है इससे रात के समय काफी दिक्कत होती है। -अंशु भारद्वाज

कई बार चारों तरफ अंधेरा होने से महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं और रात को बाहर निकलने से कतराती हैं। -सविता भारद्वाज

कई साल हो गए यहां रहते हुए, लेकिन अब तक पीएनजी कनेक्शन नहीं मिला। इससे एलपीजी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।- समीर दूहन

फ्लैट खरीदने के समय सेक्टर रोड का वादा किया गया था, लेकिन अभी हम रेवेन्यू रोड से आवाजाही करने के मजबूर हैं। -शिवचरण

सड़क संकरी होने के कारण आपातकाल में फायर की गाड़ी आने में भी दिक्कत होगी। मांग है कि जल्द से जल्द 24 मीटर रोड का निर्माण किया जाए। -वरुण भास्कर

यहां नियमित रूप से सोसाइटी के आसपास नगर निगम की ओर से कूड़े का उठान होता है, लेकिन पिछले महीने टैक्स में गाड़ी का टैक्स जोड़कर आया था। -संजय श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed