फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Give shelter to cows, corporation will build a shed for cowshed: Joint Commissioner

गोवंशों को शरण दें, गोशाला का शेड बनवाएगी निगम : संयुक्त आयुक्त

Sun, 14 Sep 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Give shelter to cows, corporation will build a shed for cowshed: Joint Commissioner
हेरिटेज विलेज रिसाॅर्ट प्रबंधन की ओर से पशुओं का अस्पताल बनाने की घोषणा की
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। मानेसर स्थित गोशाला में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर निगम संयुक्त आयुक्त हितेन्द्र कुमार ने गांव मानेसर स्थित गोशाला कमेटी के प्रतिनिधियों से कहा कि निगम क्षेत्र में सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों को गोशाला में शरण दें। गोवंशों के लिए नगर निगम की ओर से आरसीसी का शेड बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सड़कों को लावारिस पशुओं से मुक्त करना।


इस दौरान हेरिटेज विलेज रिसाॅर्ट के प्रबंधन की ओर से गोशाला में करीब 14 लाख रुपये कीमत की एक ऐंबुलेंस, गोवंशों के लिए 54 कट्टे चारा भेंट किया। इसके साथ ही गोशाला परिसर में पशुओं के लिए अस्पताल बनाने की घोषणा भी की गई। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने कहा कि गो सेवा पुण्य का काम है। लोगों को गो सेवा के काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं, गोशाला कमेटी प्रबंधन की ओर से हर घर रोटी पहल की शुरूआत की जा रही है। इस पहल के तहत गांव में प्रत्येक घर से रोजाना एक रोटी गोशाला को दी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर हेरिटेज विलेज रिसोर्ट के प्रतिनिधि कर्नल अनिल, अर्जुन शर्मा, पार्षद मनोज कुमार, गोशाला के वरिष्ठ प्रधान शेर सिंह, प्रधान विजेंद्र सिंह, मानेसर के पूर्व सरपंच दिनेश, लक्ष्मण, विजयपाल, मंजीत, रामेश्वर यादव, सतपाल, राम निवास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed