फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Give life to people by giving plasma'

‘प्लाज्मा देकर कर लोगों को दें जीवनदान’

Tue, 22 Dec 2020 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
'Give life to people by giving plasma'
गुरुग्राम। कोरोना से जंग जीतने वाले लोग जिले में प्लाज्मा दान करने में कम रुचि दिखा रहे हैं। अब तक केवल एक प्रतिशत लोग ही प्लाज्मा दान देने के लिए आगे आए हैं। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि खुद से प्लाज्मा देकर औरों को संक्रमण से निजात दिलाने में सक्रियता दिखाएं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार तक 54175 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और उनमें से मात्र 597 लोग अपना प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आए हैं। इन 597 लोगों के स्वास्थ्य की जांच के बाद 390 लोगों का प्लाज्मा लिया गया। इन 390 लोगों से 760 यूनिट प्लाज्मा रोटरी ब्लड बैंक को प्राप्त हुआ है। जिले में रोटरी ब्लड बैंक में किए जा रहे प्लाज्मा डोनेशन के बारे में सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि अब लोगों में प्लाज्मा दान करने के बारे में गलतफहमी दूर हो रही हैं। उन्होंने बताया कि हर कोरोना संक्रमित को प्लाज्मा थेरेपी की आवश्यकता नहीं होती है। आरटीपीसीआर के नतीजे पॉजिटिव आने व मरीज का रेस्पिरेटरी रेट अधिक होने के साथ उसके खून का ऑक्सीजन लेवल 93 प्रतिशत से कम पाए जाने पर ही प्लाज्मा थेरेपी की आवश्यकता होती है। बाकी मरीजों के शरीर में खुद से भी एंटीबॉडीज विकसित होते हुए स्वस्थ हो रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed