{"_id":"66b54c4d82beba7ca50fa204","slug":"give-information-about-broken-poles-wires-transformers-meter-boxes-and-current-on-whatsapp-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-36592-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: व्हाट्सएप पर दें टूटे पोल, तारों, ट्रांसफार्मर, मीटर बॉक्स और करंट की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: व्हाट्सएप पर दें टूटे पोल, तारों, ट्रांसफार्मर, मीटर बॉक्स और करंट की सूचना
विज्ञापन
बिजली वितरण निगम ने कार्यकारी अभियंता को सुरक्षा अधिकारी लगाया, 9050960500 पर भेजें जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नागरिकों की जान-माल और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कार्यकारी अभियंता को सुरक्षा अधिकारी लगाया है। ऐसा डीएचबीवीएन में पहली बार हुआ है कि किसी कार्यकारी अभियंता को सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, लाेग टूटे पोल, बिजली की तारों, सपोर्ट वायर, अर्थ वायर, ट्रांसफार्मर, मीटर बॉक्स अथवा अन्य किसी में आने वाले करंट की सूचना भी व्हाट्सएप 9050960500 पर दे सकते हैं।
हिसार के मंडलायुक्त एवं प्रबंध निदेशक डीएचबीवीएन पीसी मीणा ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा ही प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एक बिजली वितरण कंपनी के रूप में एक सुरक्षित और दुर्घटना-मुक्त प्रणाली बनाए रखना हमारा दायित्व है। हाल के अवलोकनों ने विद्युत लाइनों, खंभों, ट्रांसफार्मर, फीडर खंभे जैसे उपभोक्ता आवासों की विद्युत संपत्तियों की खतरनाक स्थितियों को उजागर किया है। मीटर और मीटर बॉक्स खंभों पर स्थापित किए गए। ये गंभीर सुरक्षा चिंताएं पैदा करते हैं और कभी-कभी घातक और गैर-घातक दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर बिजली की लाइनों से संबंधित किसी भी प्रकार के खतरे की सूचना सीधे मुख्यालय को दी जा सकेगी।
कार्यकारी अभियंता (सुरक्षा) के व्हाट्सएप 9050960500 पर कोई भी नागरिक ऐसे स्थान का फोटो, वीडियो, गूगल लोकेशन या लैंडमार्क, उपमंडल क्षेत्र के नाम आदि के द्वारा जानकारी दे सकता है। निगम द्वारा उसे तुरंत ही ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
पीसी मीणा ने कहा कि एसडीओ स्तर पर फील्ड में कार्यरत स्टाफ कनिष्ठ अभियंता, फोरमैन, लाइनमैन, सहायक लाइन स्टाफ को गहन सुरक्षा अभियान चलाना है। एसडीओ की भागीदारी से सभी क्षेत्र प्रभारी एएलएम, एलएम, एएफएम और जेई अपने क्षेत्र-वार जिम्मेदारियों के अनुसार सिस्टम की कमियों व दोषों को दूर करेंगे। अगले 15 दिनों के भीतर क्षेत्र में संपूर्ण सुरक्षा अभियान चला कर, शुरुआत में ही सारे क्षेत्र में सुधार करेंगे।