{"_id":"68d1601c65a0d7ac30076f9b","slug":"girls-won-gold-medal-in-the-under-14-rollball-competition-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67971-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंडर-14 रोलबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंडर-14 रोलबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा के 18 जिलों की भागीदारी के साथ अंडर-14 लड़के-लड़कियों की हरियाणा रोलबॉल चैंपियनशिप संपन्न हुई। प्रतियोगिता में अर्बन गुरुग्राम की लड़कियों की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में सोनीपत को 6-3 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कों की टीम ने कैथल के साथ मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कों की टीम में कप्तान मुकुंद के नेतृत्व में अथर्व, आरव, कुलदीप, अंकुश, रिजुल, रणवीर, जनित, इदांत और गगन शामिल थे। लड़कियों की टीम की कप्तानी दीवा कर रही थी, जिसमें गीतिका, आश्वी, आर्या, तनिष्का, अनिष्का, विदिता, प्रियल और आध्या शामिल थीं। टीम के कोच यशराज, अंकित और यशपाल, तथा टीम इंचार्ज अजय सिंह ने दोनों टीमों की शानदार उपलब्धियों की सराहना की और खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।