{"_id":"69556eba01e688364b0a8754","slug":"girls-performed-stunts-in-moving-vehicles-police-took-action-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-59290-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चलती गाड़ियों में युवतियों ने किया स्टंट, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चलती गाड़ियों में युवतियों ने किया स्टंट, पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 88 की सड़कों पर चलती गाड़ियों में युवक-युवतियों ने जमकर स्टंट किए। कभी गाड़ी की खिड़की पर लटके तो कभी सनरूफ से बाहर निकलकर हवाबाजी की। मामला सोशल मीडिया में आने के बाद बीपीटीपी पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर तीन अज्ञात कार चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो सोमवार की दोपहर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक-युवतियां चलती गाड़ियों के सनरूफ से बाहर निकलकर, खिड़कियों पर आधा लटककर और कुछ कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचा रहे थे। वीडियो से पुलिस को तीन गाड़ियों के नंबर मिल गए। पुलिस ने तीनों अज्ञात कार चालकों के खिलाफ दूसरों की जान खतरे में डालने और सार्वजनिक स्थलों पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।