{"_id":"5fe39ee68ebc3e3c5714920e","slug":"girls-doing-excellent-work-in-various-fields-will-be-honored-gurgaon-news-noi555735312","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लड़कियां सम्मानित होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लड़कियां सम्मानित होंगी
विज्ञापन
गुरुग्राम। महिला एवं बाल विकास विभाग विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लड़कियों को सम्मानित करेगा। इस संबंध में आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक लड़कियां महिला एवं बाल विकास विभाग गुुरुग्राम के विकास सदन स्थित कार्यालय में 30 दिसंबर तक संपर्क कर सकती हैं।
विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनैना ने बताया कि पुरस्कार के तहत आवेदन के लिए लड़कियों की अलग-अलग श्रेणी बनाई गई हैं। इन श्रेणियों में खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक क्षेत्र, मीडिया एंड लिटरेचर और बहादुरी शामिल किए गए हैं। इसी तरह दिव्यांग लड़कियों की श्रेणी में शिक्षा, सांस्कृतिक, सामाजिक, मीडिया, बहादुरी आदि क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य शामिल हैं। इसके अलावा चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन्स की लड़कियों की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्यों को भी शामिल किया गया है। चयनित लड़कियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लड़कियों की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई हैं। स्पॉट पेंटिंग के लिए लड़कियों की आयु अनुसार चार श्रेणियां चार से छह वर्ष, छह से 10 वर्ष, 10 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष बनाई गई हैं। इसी प्रकार चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन्स की लड़कियों के लिए दो श्रेणी ए व बी बनाई गई हैं। ए श्रेणी में स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए आयु वर्ग अनुसार तीन श्रेणी छह से 10 वर्ष, 10 से 14 वर्ष व 14 से 18 वर्ष बनाई गई हैं। बी श्रेणी में नृत्य प्रतियोगिता के तहत आयु वर्ग अनुसार तीन श्रेणी छह से 10 वर्ष, 10 वर्ष से 14 वर्ष व 14 वर्ष से 18 वर्ष तक की बनाई गई हैं।