फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girlfriend murdered with vegetable cutting knife

सब्जी काटने वाले चाकू से प्रेमिका की हत्या

Sat, 04 Jun 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend murdered with vegetable cutting knife
गुरुग्राम। राठीवास गांव में सहमति संबंध में रह रहे एक युवक ने प्रेमिका की चाकू से वार कर हत्या कर दी। शनिवार सुबह इनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान युवक ने रसोई घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गर्दन पर तीन वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मूलरूप से पलवल के टिकरी ब्राह्मण निवासी भारती (22) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक राहुल उर्फ सोनू (25) रेवाड़ी स्थित गुर्जर घटाल गांव का रहने वाला हैै। उसी ने ही हत्या की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह अपनी प्रेमिका के शव के पास बैठा था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए उसे सिविल अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी पेंटर का काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतका करीब ढाई-तीन साल पहले अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी राहुल के साथ रहने लगी थी। दोनों सहमति संबंध में पहले रेवाड़ी में रह रहे थे। दो-तीन दिन पहले ही दोनों राठीवास गांव में रहने आए थे। दोनों ने एक किराए पर एक मकान ले रखा था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे राहुल ने डायल-112 पर कॉल करके भारती की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वह शव के पास बैठा था। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका पर अवैध संबंध का था शक
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे भारती पर शक था। उसे शक का था कि उसका किसी के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर इनमें अक्सर झगड़ा होता रहता था। शनिवार सुबह भी उनकी इसी बात पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और राहुल ने रसोई घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गर्दन पर वार कर दिया। राहुल ने पुलिस को बताया है कि उसने भारती के गर्दन पर तीन वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गांव के लोग हैं स्तब्ध
गांव के लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार अधिकांश अपने दिनचर्या के कार्य में व्यस्त थे। पड़ोस में रह रहे लोगों ने बताया कि सुबह के समय दोनों के कमरे से आवाज तो आ रही थी, लेकिन इस पर लोगों ने पारिवारिक विवाद मानकर गौर नहीं किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हत्या होने की जानकारी मिली। इससे दिनभर लोगों में इस हत्या की चर्चा चलती रही। लोगों ने कहा कि दोनों दो दिन पहले ही आए थे, ऐसे में उनकी किसी से जान-पहचान नहीं थी।

पति-पत्नी होने का दिया था परिचय
स्थानीय लोगों ने अनुसार वह यहां रहने आए तो उन्होंने पति-पत्नी होने का परिचय दिया था। लोग दोनों को पति-पत्नी ही समझ रहे थे। लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि ये सहमति संबंध में रह रहे थे। पुलिस के आने के बाद उन्हें उन लोगों की सत्यता की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed