फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girl student going to school with mother dies in road accident

Gurugram News: मां के साथ स्कूल जा रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 05 Nov 2024 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Girl student going to school with mother dies in road accident
स्कूटी को साइड मारने के दौरान हुआ हादसा, मामला दर्ज, चालक फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। स्कूटी से एक महिला टीचर बेटी के साथ स्कूल जा रही थी। उसी समय एक ट्रॉला ने पीछे से साइड मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बेटी के सिर पर ट्रॉला का टायर चढ़ने से बेटी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पटौदी खंड़ के गांव शेरपुर निवासी सुषमा पटौदी ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मंगलवार को वह सुबह घर से स्कूल के लिए स्कूटी पर रवाना हुई थीं। जैसे ही में इंछापुरी रेलवे फाटक क्रॉस किया। इंछापुरी गांव के पास पहुंचीं तो पीछे चल रहे ट्रॉला चालक ने ओवरटेक कर सामने से दूसरे वाहन को देखते हुए स्कूटी में साइड से टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी अनबैलेंस हो गई और वह रोड से नीचे जा गिरी और बेटी भानवी स्कूटी से उछलकर सड़क पर थोड़ी दूर जा गिरी। बेटी भानवी के सिर पर ट्रॉले का टायर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से ही ट्रॉला छोड़कर फरार हो गया। पटौदी थाना पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed