{"_id":"6153fecb8ebc3e626c195128","slug":"girl-killed-lover-along-with-brother-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: प्यार में धोखा देने पर युवती ने मुंह बोले भाई के साथ प्रेमी को दी खौफनाक मौत, अश्लील तस्वीर से करता था ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: प्यार में धोखा देने पर युवती ने मुंह बोले भाई के साथ प्रेमी को दी खौफनाक मौत, अश्लील तस्वीर से करता था ब्लैकमेल
Wed, 29 Sep 2021 11:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:21 AM IST
सार
गुरुग्राम में एक युवती ने अपने प्यार में धोखा खाने पर मुंह बोले भाई के साथ मिलकर प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। युवती जालंधर के निजी गारमेंट कंपनी में काम करती है। मुंह बोला भाई ऑटो चलाता था
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बदायूं के एक ही गांव की रहने वाली युवती ने अपने प्रेमी से प्यार में धोखा खाने पर मुंह बोले भाई के साथ मिलकर गुरुग्राम में लोहे की राड से पीट-पीट कर उसके ऑटो में ही हत्या कर दी। सेक्टर 56 थाना पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर मामला दर्ज एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ व वारदात में इस्तेमाल रॉड व पत्थर बरामद करने के बाद अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी सेक्टर 56 अमित कुमार के अनुसार उनके पास रविवार को सूचना मिली कि एक युवक का शव खून से लथपथ ऑटो में पड़ा है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मरने वाले की पहचान गांव बगैरन, बदायूं के आसिफ के रूप में की। जो ऑटो चलाता था। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि उसके गांव के पास का रहने वाला याकूब है।
विज्ञापन
पुलिस टीम उसके कमरे पर गई तो देखा वहां पर सोनिया निवासी बगैरन, बदायूं भी मौजूद थी। उनको देखते ही पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद परिवार वालों का नंबर लिया। परिवार वालों से बातचीत व पूछताछ के बाद दोनों टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार सोनिया और आसिफ की तीन साल पुरानी दोस्ती थी।

आसिफ ने सोनिया से शादी का वादा किया था। उसने उसकी एक अश्लील वीडियो बना रखी थी। जिसे लेकर उसे ब्लैकमेल करता था। 21 सितंबर को वह जालंधर से आसिफ से मिलने आई थी। आसिफ ने इस दौरान उससे शादी करने से मना कर दिया। जिसका बदला लेने के लिए वह अपने मुंह बोले भाई के साथ मिल कर शनिवार की रात को लोहे की रॉड व पत्थर से उस पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
सेक्टर 56 थाना पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ व हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया। जहां पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।