फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girl, father and mother turn hostile, rape accused acquitted

Gurugram News: बच्ची, पिता और मां बयान से पलटे, दुष्कर्म का आरोपी बरी

Fri, 25 Jul 2025 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Girl, father and mother turn hostile, rape accused acquitted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। 10 साल की बच्ची के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया है। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता बच्ची, उनकी मां और पिता ने अदालत में बयान से मुकरते हुए कहा कि ऐसी कोई भी वारदात नहीं हुई। बच्ची की मां की शिकायत पर सेक्टर-17-18 थाना पुलिस ने पाॅक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 नवंबर 2022 को उन्हें सूचना मिली थी कि बेटी के साथ यौन शोषण हुआ था। पूछताछ पर बेटी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ पार्क के पास गई थी। वहां पर माली उसे शौचालय में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। उसी दौरान वहां पर सुरक्षाकर्मी आ गया और उसने आरोपी की फोटो ले ली।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि इस मामले में बच्ची से मिले खून के निशान और मुवक्किल के खून का मिलान नहीं हुआ था। एफएसएल रिपोर्ट का भी मिलान नहीं हो सका। अदालत में जो फोटो पेश किए गए थे, उन्हें अभियोजन पक्ष साबित नहीं कर सका कि यह फोटो सुरक्षाकर्मी के द्वारा ही ली गई है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed