{"_id":"650f2e3efc62c621ee0995b4","slug":"girl-extorts-rs-25-lakh-from-young-man-by-making-obscene-video-call-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-14990-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवती ने अश्लील वीडियो कॉल कर युवक से वसूले ढाई लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवती ने अश्लील वीडियो कॉल कर युवक से वसूले ढाई लाख
विज्ञापन
फर्जी पुलिस अधिकारी से कराया फोन, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटौदी। मानेसर साइबर थाना क्षेत्र में युवती द्वारा एक युवक को अश्लील वीडियो कॉल कर रिकॉर्ड करने के बाद ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती के साथी ने फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर उसे फोन किया और उस पर दबाव बनाकर ढ़ाई लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दी शिकायत में फर्रुखनगर के ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि 16 जून को उनके पास अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई जिसमें एक लड़की न्यूड थी। उसने अलग कमरे में जाकर बात करने के लिए कहा। जैसे ही वह दूसरे कमरे में गया तो युवती ने उसे अश्लील हरकत करने के लिए कहा, लेकिन उसने फोन काट दिया। इसके बाद उसने नंबर डिलीट कर दिया।
आरोप है कि 21 जून को उनके व्हाट्सएप पर प्रिया शर्मा नामक लड़की का फोन आया। जिसे उसने उठाया नहीं। 28 जून को उसे एक वीडियो कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच दिल्ली से बताया। उसने कहा कि जिस लड़की के साथ तुमने अश्लील हरकत की है और उसने वीडियो बनाई हुई है वह वीडियो कुछ देर में यूट्यूब पर वायरल होने वाली है। इस वीडियो को यूट्यूब वालों से बात करके डिलीट करा दे नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस पर उसने दिए गए नंबर पर संजय सिंह नामक व्यक्ति से बात की। उसने सिक्योरिटी के तौर पर करीब ढाई लाख रुपये जमा कराने की बात कही। यह भी उसे कहा गया कि इस रुपये में से 500 रुपये काटकर बकाया वापस लौटा दिए जाएंगे। इसके बाद एक बैंक अकाउंट की डिटेल भेज कर रुपये जमा कराने का दबाव बनाया गया। रुपये न देने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट करने का डर दिखाया गया। फोन करने वाले ने दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ज्योति नगर के अधिकारी की फोटो भी भेजी। अपने साथ हुई ठगी की शिकायत उसने पुलिस को दी।