फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   girl died after falling from the fifth floor

Gurugram: पांचवीं मंजिल से गिरने पर नॉर्थ-ईस्ट की युवती की मौत, दोस्त पर लगा धक्का देने का आरोप

Mon, 20 Feb 2023 07:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 20 Feb 2023 07:54 PM IST
सार

मामले में पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया है। पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ है कि मृतका के सिर पर ऊंचाई से गिरने के कारण चोट के निशान मिले हैं। इसके साथ ही उसके शरीर पर कुछ अंगों को जलाए जाने के भी निशान मिले हैं।

विज्ञापन
girl died after falling from the fifth floor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में नॉर्थ-ईस्ट मूल की युवती की पांचवीं मंजिल से गिरने पर संदिग्ध मौत हो गई। युवती राजीव नगर में अपने दोस्त मुकेश खान के साथ रह रही थी। मृतक की बहन का आरोप है कि उसकी बहन को उसके दोस्त ने धक्का देकर गिराया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने युवती के दोस्त पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया है। पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ है कि मृतका के सिर पर ऊंचाई से गिरने के कारण चोट के निशान मिले हैं। इसके साथ ही उसके शरीर पर कुछ अंगों को जलाए जाने के भी निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार सिक्किम मूल की 23 वर्षीय कल्पना पिछले छह-सात साल से गुरुग्राम में रह रही थी। वह यहां कोठियों में खाना बनाने का काम करती थी। वह गत वर्ष 28 दिसंबर को अपने गांव चली गई थी। वहां से 31 जनवरी को वापस आई और दिल्ली के खानपुर में हॉस्टल में रहने लगी। बताया जा रहा है कि वह 10 फरवरी से अपने दोस्त मुकेश खान के साथ राजीव नगर में रह रही थी। इसकी जानकारी युवती की बड़ी बहन कविता को नहीं थी।
विज्ञापन


18 फरवरी को कल्पना ने कविता को फोन करके बताया कि उसे 20 फरवरी से नौकरी ज्वाइन करनी है। ऐसे में वह 19 फरवरी को खानपुर स्थित हॉस्टल में वापस चली जाएगी। तभी कविता को पता चला कि कल्पना 10 फरवरी से अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से बाहर है। रविवार सुबह करीब चार बजे कविता को उसके फूफा नर बहादुर सिंह ने सूचना दी कि कल्पना ने सुसाइड कर लिया है। इसके कुछ ही देर बाद मुकेश नामक युवक का फोन आया कि कल्पना फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों के साथ अस्पताल पहुंची तो वहां पता चला कि कल्पना की मौत हो चुकी है। कविता का आरोप है कि कल्पना ने खुदकुशी नहीं की है उसे उसके दोस्त ने धक्का देकर नीचे गिराया है। पुलिस ने कविता की शिकायत पर मुकेश पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. सुधीर का कहना है कि पोस्टमार्टम में मृतका के सिर पर ऊंचाई से गिरने के कारण चोट लगने के निशान मिले हैं। इसके साथ ही उसके शरीर पर कुछ अंगों को जलाए जाने के भी निशान मिले हैं।


दोस्त से हुआ था झगड़ा, तोड़ दिया था मोबाइल
कविता ने पुलिस को बताया कि कल्पना ने उसे फोन कर बताया था कि मुकेश से उसकी लड़ाई हुई थी। मुकेश ने उसकी पिटाई करने के साथ ही गुस्से में उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था। अब उसे मुकेश ने ही नया मोबाइल लाकर दिया है, जिसके बाद वह उससे बात कर पाई है। उन्होंने पुलिस को शक जताया कि मुकेश ने ही कल्पना को छत से धक्का दिया है जिसके कारण उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed