{"_id":"649dd65f922519e5f20a5b84","slug":"gave-triple-talaq-to-wife-if-dowry-demand-was-not-met-gurgaon-news-c-24-1-snoi1004-857-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
पुलिस ने पति सहित पांच नामजद पर किया मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शादी में अधिक दहेज न मिलने पर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। उटावड़ थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पति सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उटावड़ थाना प्रभारी टेकचंद डागर के अनुसार, गांव मलाई निवासी आशु ने शिकायत दर्ज कराई है कि तीन साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी गांव जराली निवासी तालीम के साथ की थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और शादी के बाद से अधिक दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि तालीम व उसके परिजन सिराज, हमीदन, साहिबा व मेहरूनिशा आए दिन उनकी बेटी को ताने देती थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि तालीम ने तीन बार तलाक कहकर उसकी बेटी को छोड़ दिया।