फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage is not being collected despite the payment of property tax, garbage tax, and maintenance charges.

Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स कचरा टैक्स रखरखाव शुल्क देने के बावजूद नहीं उठ रहा कचरा

Thu, 30 Jul 2026 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Garbage is not being collected despite the payment of property tax, garbage tax, and maintenance charges.
प्रॉपर्टी टैक्स कचरा टैक्स रखरखाव शुल्क देने के बावजूद नहीं उठ रहा कचरा
विज्ञापन

मानेसर के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री, उपायुक्त, मानेसर के निगमायुक्त और एचएसआईआईडीसी को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में कचरा नियमित नहीं उठ रहा है। सड़कों की सफाई भी नहीं हो रही है, जिससे उद्यमी परेशान हैं। मानेसर नगर निगम प्रॉपर्टी कर और कचरा कर लेता है, जबकि हरियाणा औद्योगिक संरचनात्मक विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) रखरखाव शुल्क वसूलता है।
इसके बावजूद उद्यमियों को सफाई का लाभ नहीं मिल रहा है। मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, उपायुक्त, मानेसर के निगमायुक्त और एचएसआईआईडीसी को पत्र लिखा है। उन्होंने नियमित सड़क सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और डंप कचरा हटाने की मांग की है। मिवा के महासचिव विकास गुप्ता ने बताया कि विभिन्न अथॉरिटी में कार्यों के बंटवारे से स्थिति खराब है। हर सेक्टर के उद्यमी ने सफाई न होने की शिकायत संगठन को भेजी है। प्रशासन से विभिन्न प्राधिकरणों की संयुक्त बैठक कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उद्यमियों की शिकायतें
इस मामले को लेकर अधिकारियों के साथ कई बैठकें हुईं हैं। हर बार तय होता कि सड़कें साफ होंगी, पर कोई सुधार नहीं हुआ। -एसपी कांबोज, उद्यमी
चार सालों में सफाई की स्थिति ज्यादा खराब हुई है, जबकि प्रॉपर्टी टैक्स, गारबेज कलेक्शन चार्ज और मेंटेनेंस चार्ज नियमित रूप से दे रहे हैं। -भरत गोयल, उद्यम
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमटी सेक्टर-7 की हालत ज्यादा खराब है और अधिकारियों को वीडियो-फोटो भेजे इसके बावजूद उनकी ओर से कार्रवाई नहीं की गई। -विपिन भाटिया, उद्यमी
यहां हरित कचरा और अन्य कचरा दोनों एक साथ मिलाकर रखा जाता है। कचरा प्रबंधन एक गंभीर समस्या है। - आरएस यादव, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article