फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage disposal will start again in Bandhwadi landfill from December

Gurugram News: बंधवाड़ी लैंडफिल में दिसंबर से फिर शुरू होगा कूड़े का निस्तारणक

Tue, 22 Jul 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal will start again in Bandhwadi landfill from December
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल में तीन जुलाई से कूड़ा निस्तारण का काम बंद है। नगर निगम अपने स्तर पर एक एजेंसी के माध्यम से लीचेट बहरामपुर भिजवाने का काम कर रहा है। नगर निगम की ओर से कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए अलग-अलग तीन एजेंसियों को काम देने की योजना तैयार की है जिसके लिए प्रपोजल मुख्यालय भेजा है।
नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद नई एजेंसी को काम आवंटित होने की प्रकिया दिसंबर माह तक पूरी होगी जिसके बाद कूड़ा निस्तारण का काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुग्राम बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़ा निस्तारण कार्य में देरी और लापरवाही के चलते दो एजेंसियों आदर्श भारत और ग्रीन टेक का वर्क आर्डर रद्द कर दिया गया है। अब नगर निगम इन एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट भी करेगा। इसके साथ ही निगम ने कूड़ा निस्तारण का नया टेंडर लगाने की भी तैयारी कर ली है। नगर निगम ने दोनों एजेंसियों को 15 हजार टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण का टारगेट दिया है, लेकिन मुश्किल से तीन हजार टन कूड़े का ही निस्तारण हो पा रहा था। धीमा कार्य करने के चलते दोनों एजेंसियों पर निगम नौ करोड़ एक लाख रुपये जुर्माना भी लगा चुका है जिसे वह उसके भुगतान से वसूलेगा। दोनों एजेंसियों ने 20 मार्च को काम शुरू कर दिया था, लेकिन प्रतिदिन निर्धारित 20 हजार टन कूड़े के निस्तारण का लक्ष्य हासिल नहीं किया गया। एजेंसियों को इसी महीने जुलाई में पूरे कूड़े का निस्तारण करना था, लेकिन अभी भी 12 लाख टन से ज्यादा कूड़े का पहाड़ बना हुआ है। निगम अधिकारियों ने कूड़ा निस्तारण के लिए चार महीने की डेडलाइन तय की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed