{"_id":"66b3f9f1b64d03f137094b44","slug":"ganja-worth-one-crore-rupees-recovered-from-village-nanu-khurd-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-36558-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांव नानू खुर्द से एक करोड़ रुपये का गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांव नानू खुर्द से एक करोड़ रुपये का गांजा बरामद
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने गांव नानू खुर्द से 762 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसकी बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
डीएलएफ फेज चार अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार को सूचना मिली थी कि गांव नानू खुर्द, पटौदी में एक मकान में अवैध नशीला पदार्थ रखा हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ फेज-4 की पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां पर मकान में ताला लगा हुआ था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मकान मालिक राम सिंह से उसके घर गांव दौलताबाद कुनी पटौदी में जाकर संपर्क किया । पुलिस टीम द्वारा गांव के सरपंच, चौकीदार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने मकान का ताला तोड़कर चेक किया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मकान से 762 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा बरामद करने उपरांत पुलिस थाना पटौदी, गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करोड़ों में है। यदि 15 हजार रुपये किलो का रेट माने तो गांजे की कीमत एक करोड़ से ज्यादा की होगी।