फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gangrape for eight days by holding a woman hostage in Gurugram Female lawyer was gang-raped by four youths in faridabad

हैवानियत: गुरुग्राम में महिला को बंधक बना आठ दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, महिला वकील से भी चार युवकों ने की दरिंदगी

Tue, 13 Jul 2021 10:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Jul 2021 10:32 AM IST
सार

गुरुग्राम के सोहना में महिला को बंधक बनाकर आठ दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं, ग्रेटर फरीदाबाद निवासी एक महिला अधिवक्ता ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Gangrape for eight days by holding a woman hostage in Gurugram Female lawyer was gang-raped by four youths in faridabad
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना इलाके में अनुसूचित जाति की महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी आठ दिन बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। महिला के दोस्त ने धोखे से बुलाकर अपने साथियों के साथ अपहरण कर लिया। 
विज्ञापन


नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश किया। आरोप है कि रोज शाम को बेसुध करने का इंजेक्शन लगाते थे। सदर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराने के साथ ही अदालत में 164 का बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सोहना इलाके की रहने वाली महिला ने सदर सोहना थाना पुलिस को बताया कि 29 जून की शाम को दोस्त चिंटू मिला था। उसने दूसरे दिन सुबह पांच बजे मंदिर के पास बुलाया। उसके बुलाने पर वहां पहुंची। तय समय से पांच मिनट बाद एक सफेद रंग की कार आ कर रूकी। उसमें चिंटू अपने दोस्तों के साथ बैठा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में बैठते ही चिंटू व उसके दोस्त दीपक, कुलदीप व संजू ने उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे उसे कुछ याद नहीं है। चारों उसे एक कमरे में ले गए। जहां पर बंधक बना कर रखा। आरोपी उसके साथ रोज वारदात को अंजाम देते थे। साथ ही उसके कंधे में एक इंजेक्शन भी लगा देते थे।

आठ दिन बाद आरोपी उसके कपड़े बदलकर बल्लभगढ़ छोड़ गए। जिसके बाद उसने अपने देवर को फोन करके जानकारी दी। कुछ देर बाद उसका पति लेने के लिए वहां पहुंचा और घर ले आया। दो दिन तक उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। रविवार की शाम को वह सदर थाना पहुंची। 

जहां पर पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद महिला पुलिस की मौजूदगी में उसका मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सोहना के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला वकील से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
ग्रेटर फरीदाबाद निवासी एक महिला अधिवक्ता ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कोर्ट में प्रेक्टिस करती है और ग्रेटर फरीदाबाद की एक सोसायटी में रहती है।

करीब दो साल पहले उसने संजय कॉलोनी निवासी अनिल, राहुल,  बॉबी व राजू पर घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि रविवार को अपने घर पर ही थी। उसके घर में अनिल, राहुल, बॉबी व राजू घुस आए। आरोप है कि चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दो साल पहले दर्ज कराए गए मामले को जल्द वापस लेने की धमकी दी।

मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 12 साल की सजा

फरीदाबाद में कोर्ट ने साल 2019 में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को सोमवार को 12 साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही दोषी पर चालीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैस्मिन शर्मा की अदालत में चल रही सुनवाई में करीब दो साल बाद फैसला आया है। आठ मार्च 2019 को बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि उसके तीन बच्चे हैं। वह किसी काम से घर से बाहर गई थी।

इसी दौरान पड़ोसी केहरी ठाकुर घर में घुस आया और चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाजार से वापस लौटने पर बच्ची खून से लथपथ मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची ने मां को केहरी ठाकुर की हरकत के बारे में बताया।

इस पर महिला थाना बल्लभगढ़ में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैस्मीन शर्मा की अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोषी केहरी ठाकुर को 12 साल की सजा व चालीस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना ना भरने की सूरत में तीन महीने की सजा बढ़ा दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed