फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gang war in jail, henchmen of Ashok Rathi and Dandi gang clashed

जेल में गैंगवार, अशोक राठी व डांडी गैंग के गुर्गे आपस में भिड़े

Sun, 21 Nov 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Gang war in jail, henchmen of Ashok Rathi and Dandi gang clashed
सोहना। पुरानी रंजिश के चलते शनिवार शाम को अशोक राठी और डांडी गैंग के गुर्गे आपस में भिड़े गए। इसमें तीन की हालत गंभीर है। उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। जेल अधीक्षक हरेन्द्र के बयान पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पिछले दिनों अशोक राठी गैंग और डांडी गैंग के गुर्गों को अदालत में पेशी पर ले जाया गया था। पेशी के दौरान दोनों गुट के गुर्गों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन

अदालत में मौजूद पुलिस बल के कारण विवाद को मौके पर शांत करा दिया गया था, लेकिन दोनों पक्षों में रंजिश हो गई। शनिवार शाम को अलीपुर के राठी गैंग के सदस्य रेवाड़ी निवासी दीपक, धीरज व भिवानी निवासी दीपक बैरक के पास मौजूद थे। इस दौरान वजीरपुर के डांडी गैंग के अमित, दीपक, अंकित, अनिल, दीपक, चेतन समेत 20 गुर्गे आए जिन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने नुकीली चीज से तीनों के चेहरे, कमर व पसलियों पर वार किया जिसमें वह लहूलुहान हो गए। जेल में झगड़ा होते देख जेल प्रशासन मौके पर आया और उन्हें अलग किया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना भोंडसी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। धीरज राठी गैंग का सदस्य है, उसने ही गांव अलीपुर में बच्चों को स्कूल बस में बैठाने आई गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या की थी। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इसके अलावा दोनों दीपक पर भी खेड़की दौला थाना क्षेत्र में दो हत्या के मामले दर्ज हैं। जिनके भी मामले अदालत में विचाराधीन है। पुलिस ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जेल प्रबंधन के अनुसार दोनों गुट के कैदी एक ही बैरक चार ए में रहते थे। मारपीट के बाद उनको अलग-अलग कर दिया गया है। जिनको मामूली चोट थी। जेल परिसर के अस्पताल में उपचार के बाद अलग रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed