फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gang opening bank accounts with fake documents and selling them to fraudsters exposed, two arrested

Gurugram News: फर्जी कागजात से बैंक खाते खुलवाकर जालसाजों को बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Gang opening bank accounts with fake documents and selling them to fraudsters exposed, two arrested
पुलिस ने आरोपियों को बिहार से दबोचा,
विज्ञापन

कोलकाता के साइबर ठगों को कमीशन पर बेचते थे खाते
आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, बैंक खातों की सात किट, 25 डेबिट कार्ड, 14 सिमकार्ड, 25 चेकबुक, एक लैपटॉप, फर्जी कंपनियों की 13 स्टैंप और फर्जी दस्तावेज बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फर्जी कागजात के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को बेचने वाले एक गिरोह का पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को बिहार से दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन झा (27) और शैडो उर्फ मोहम्मद शाकिब (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, बैंक खातों की सात किट, 25 डेबिट कार्ड, 14 सिमकार्ड, 25 चेकबुक, एक लैपटॉप, फर्जी कंपनियों की 13 स्टैंप और भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूर्वी दिल्ली में सेवानिवृत्त एक सरकारी कर्मचारी के साथ ठगी की थी। उसकी छानबीन के दौरान पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कमीशन के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को बेचते थे। छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी कई सौ बैंक खाते खुलवाकर कोलकाता में बैठे साइबर ठगों को सौंप चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों में सचिन झा ग्रेजुएट हैं। वह अकाउंटेंट की नौकरी करता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग ने बताया कि 19 दिसंबर 2023 को पूर्वी दिल्ली में रहने वाले एक बुजुर्ग ने साइबर ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह ऑन लाइन बिल जमा कर रहे थे। इस दौरान एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से 41 हजार रुपये कट गए।
पीड़ित की शिकायत पर छानबीन करते हुए पुलिस पटना में त्रिभुवन सिन्हा के पास पहुंची। इसके बैंक खाते में ही ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। त्रिभुवन ने बताया कि सात-आठ महीने पहले लोन दिलवाने के नाम पर सचिन नामक युवक ने उसका आधार और पैन कार्ड लिया था। उसने ही खाता खुलवाकर वारदात को अंजाम दिया होगा।

पुलिस ने छानबीन के बाद पहले सचिन को गिरफ्तार किया। सचिन ने बताया कि वह खाते पश्चिम बंगाल में बैठे साइबर ठगों को शाकिब के जरिये बेच देता था। पुलिस ने बिहार से शाकिब को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह कमीशन के आधार पर वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed