फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gadkari will inspect Delhi-Mumbai-Vadodara Expressway on April 8

आठ अप्रैल को गड़करी करेंगे दिल्ली- मुंबई- वडोदरा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण

Sat, 03 Apr 2021 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Gadkari will inspect Delhi-Mumbai-Vadodara Expressway on April 8
गुरुग्राम। केंद्रीय सड़क एवं परिवार मंत्री नितिन गडकरी आठ अप्रैल को दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने दी है। उनका कहना है कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में तेजी लाने के लिए वह हवाई मार्ग से एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा की सीमा में करीब 80 किलोमीटर क्षेत्र से यह एक्सप्रेसवे है। जिसमें से अधिकतर भाग सोहना से शुरू होकर राजस्थान बॉर्डर फिरोजपुर झिरका तक है। उन्होंने बताया कि 1350 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे करीब 5 राज्यों की सीमाओं से होकर गुजर रहा है। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य 2023 तक रखा गया है। जिसे 90 हजार करोड़ से अधिक की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे आने वाले दिनों में मेवात और साथ लगते सोहना आदि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 2019 में इस एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया गया था।
विज्ञापन

इसके निर्माण से दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर भी यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा जिससे दिल्ली जयपुर जाने वाले को भी राहत मिलेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव ने बताया कि दिल्ली मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री इस एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्से का निरीक्षण सड़क मार्ग से तो कुछ हिस्से का हवाई मार्ग से निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed