फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fury among people due to increased water bill, demand for forgiveness

Gurugram News: पानी के बढ़े हुए बिल से लोगों में रोष, माफ करने की मांग

Tue, 30 May 2023 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fury among people due to increased water bill, demand for forgiveness
पटौदी। नगर परिषद पटौदी मंडी के गांव जाटोली में अतीत में रहे वार्ड 13 व 14 के वार्डवासी व अनुसूचित वर्ग के महिलाओं ने बढ़े हुए पानी के बिल माफ कराने को लेकर विरोध किया। सोमवार को उन्होंने लघु सचिवालय में पटौदी के एसडीएम संदीप अग्रवाल को मुख्यमंत्री, राज्यपाल व उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि गत 2009 में इंदिरा गांधी पेयजल योजना के तहत 200 लीटर की पानी की टंकी व कनेक्शन मुफ्त दिए गए थे। इसके लिए न ही किसी से कोई आवेदन भरवाए गए और न यह बताया गया था कि इसका बिल भरना है। अब लोगों के पानी के बिल कई हजारों में भेज दिए जा रहे हैं। महिलाओं ने मांग की है कि उनके पानी के बिलो को माफ किया जाए। पानी की गुणवत्ता को भी सुधारा जाए जो पानी आ रहा है वो काफी दूषित है जिसे पीने को लोग मजबूर है। एसडीएम संदीप अग्रवाल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि ज्ञापन को सरकार तक भिजवा दिया जाएगा। इस मौके पर मास्टर सुरेन्द्र चौहान, रामकिशन रेवाडिया, सतबीर पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed