फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fund dedication campaign started in 14 blocks of the district

जिले के 14 प्रखंडों में चला निधि समर्पण अभियान

Mon, 15 Feb 2021 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Fund dedication campaign started in 14 blocks of the district
गुरुग्राम। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा गुरुग्राम में चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के तहत जिले में निधि समर्पण का काम तेजी से चल रहा है। इसी के तहत 15वें दिन सोमवार को भी जिले के 14 प्रखंडों में संकलन अभियान जारी रहा। अभियान को जिले में हर वर्ग-हर समुदाय का व्यापक समर्थन मिल रहा है और लोगों में इसके लिए जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन

इसी क्रम में सोमवार को अभियान के दौरान गांव रामपुरा और खेड़कीदौला में टीम के पहुंचने पर लोगों में इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। खासकर ग्रामीण युवाओं में राम मंदिर निधि समर्पण अभियान को लेकर जोश देखा गया। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। नूंह और गुरुग्राम जिले में निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम की देखरेख करने वाले हरीश शर्मा ने कहा कि लोगों में खासा उत्साह है। सर्व समाज की सहभागिता देख कर कहा जा सकता है कि भगवान राम भारत के घट-घट में बसते हैं। इस अवसर पर रवि यादव, पूरन सिंह, सूबे सिंह, राम निवास यादव, देशराज यादव और ब्रह्म यादव समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed