फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   full dress reharsal as in protocol in gurugram

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई

Fri, 14 Aug 2020 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
full dress reharsal as in protocol in gurugram
गुरुग्राम ताऊ देवीलाल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में परेड के लिए अभ्यास करतीं पुलि? - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। जिले में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई।
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि होंगे। वह अपने परदादा पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के नाम पर सेक्टर-38 में बने खेल परिसर में ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर समारोह का यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। उधर, समारोह की तैयारी को उपायुक्त अमित खत्री ने अंतिम रूप दिया। उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ समारोह स्थल का दौरा किया। समारोह में इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर केवल परेड होगी और कोरोना संक्रमण की तीव्रता के दौरान अच्छा काम करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में इस बार परेड में सात टुकड़ियां भाग ले रही हैं, जिनमें हरियाणा पुलिस पुरुष की दो, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, एनसीसी सीनियर डिवीजन व जूनियर डिवीजन की टुकड़ियां शामिल हैं। इन टुकड़ियों ने शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की, इस दौरान गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त केके राव व उपायुक्त अमित खत्री ने परेड की सलामी ली। इस बार परेड की कमान एसीपी सदर अमन यादव संभाल रहे हैं और मार्च पास्ट पर बैंड की धुन आरटीसी भोंडसी बैंड देगा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोविड महामारी के तहत नियमों का खास ध्यान रखा जा रहा है। समारोह में पहुंचने वाले लोग न केवल मास्क के साथ होंगे, बल्कि एक दूसरे के बीच उचित दूरी भी बनाए रखेंगे। रिहर्सल में परेड की टुकड़ियों ने खुली लाइन के साथ मार्च पास्ट किया। इस बार पहले की तुलना में टुकड़ियों की तीन पंक्तियों में अधिक अंतर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed