फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fruites price are so high as the origional rates

कोरोना महामारी में आसमान छू रहे फलों के दाम

Sun, 16 May 2021 04:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
fruites price are so high as the origional rates
पटौदी। कोरोना महामारी के दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व भरपूर विटामिन लेने के लिए फलों का सेवन बेहद जरूरी है लेकिन ग्रामीण इलाकों में फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में फल तो गांव के आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। वहीं फल विक्रेता कहते हैं कि उन्हें ऊपर से ही काफी महंगे दामों में फल मिल रहे हैं तो उनकी मजबूरी बढ़े दामों में बेचने की है।
विज्ञापन

दिनोंदिन बढ़ते दामों को देखते हुए थोक फल विक्रेता फलों का भंडारण भी कर रहे हैं और इसे देखने वाला कोई नहीं है। फलों की कालाबाजारी रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन भी कुछ नहीं कर रहा है। ऐसे में आम आदमी फलों के बजाय साग-सब्जियों से ही अपनी पोषक जरूरतों को पूरा कर रहा है। खास बात यह है कि पिछले साल कोरोना काल में ही प्रशासन ने फलों के दाम तय कर दिए थे। इससे फल विक्रेता निर्धारित कीमत से ज्यादा नहीं वसूल पाते थे लेकिन इस वर्ष महामारी का प्रकोप बढ़ने के बावजूद अब तक प्रशासनिक स्तर से कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

यह हैं फलों के दाम
फल कीमत (प्रति किलोग्राम)
अंगूर 140
सेब 260
संतरा 200
लीची 180
मौसमी 100
आम 150
चीकू 100
अनार 120
पपीता 80
अनानास 120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed