फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   From the utensils market to the bullion market, there is hustle and bustle

Gurugram News: बर्तन बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक में गहमागहमी

Sat, 18 Oct 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
From the utensils market to the bullion market, there is hustle and bustle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। धनतेरस को लेकर शहर के बर्तन बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक में गहमागहमी है। उधर, दिवाली की खरीदारी के लिए खिल बताशे, गणेश लक्ष्मी की मूर्ति से लेकर दिवाली पर खरीदी जाने वाली अन्य शुभ चीजों धनिया, कौड़ी, कमल के बीज, अष्टचक्र, हल्दी की गांठ को दुकानों के बाहर सजाया गया। सजावट की चीजें, मिट्टी के दीये, चौमुख, हवन का पात्र, मिठाइयों और मेवे सजे हुए नजर आए।
शहर के लोग धनतेरस का त्योहार दो दिनों तक शनिवार और रविवार को मना रहे हैं। बाजार दोनों दिनों के लिए तैयार है। गली मुहल्लों में पूजन सामग्री की दुकानें खुल गईं हैं। 250 रुपये में लक्ष्मी की पूजन परंपरागत सामग्रियों के पैकेज सदर बाजार में मिल रहे हैं।
विज्ञापन



पूजन सामग्री, पीतल और कांसे के बर्तनों पर जोर
सदर बाजार स्थित बर्तन की दुकान में शुक्रवार को भी काफी गहमागहमी रही। इस मौके पर धातु खरीदने की परिपाटी रही है। घरों की जरूरत के बर्तनों की खरीदारी के लिए इसी अवसर की तलाश में लोग रहते हैं। सदर बाजार स्थित बर्तनों की दुकान के विक्रेता रंजीत ने बताया कि स्टील की कीमत 250 रुपये प्रति किलो, कांसा 2200 रुपये प्रति किलो और पीतल 900 से 1200 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है। लोग पीतल के बर्तन सजावट और शादियों के मद्देनजर भी ले रहे हैं। पीतल के कलश, कड़ाही, परात जैसी चीजें बाजार में खूब हैं। पीतल के दीपक, भगवान को भोग लगाने के पात्र, घंटी, भगवान की मूर्तियां, घंटी आदि भी खूब है। स्टील के बर्तनों के सेट बाजार में हैं। कांसे के बर्तनों की पुरानी परंपरा भी लौट रही है। बाजार में कांसे के थाली, लोटे भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




धनतेरस की पूर्व संध्या पर गुरुग्राम के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत एक लाख 22 हजार रुपये थी जबकि चांदी की प्रति किलो कीमत एक लाख 82 हजार रुपये रही। सदर बाजार, गुरुद्वारा रोड और गोल्डसूक के सोने चांदी की दुकानों को सजाया गया है। सदर बाजार स्थित श्रीराम ज्वेलर्स प्रमुख डाॅ. मंदीप किशोर गोयल ने बताया कि कीमतें ज्यादा होने के बावजूद हमें उम्मीद है कि धनतेरस की खरीदारी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed