{"_id":"6abfa049e8f3942d3d05e00c","slug":"free-ujjain-tour-for-students-who-topped-the-board-exams-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102997-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क उज्जैन भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क उज्जैन भ्रमण
विज्ञापन
बीएमबी स्कूल के बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क महाकालेश्वर उज्जैन के
-90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की बस हुई रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बीएमबी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाडावास की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क उज्जैन धार्मिक एवं शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की बस को रवाना किया गया।
विद्यालय प्राचार्या मंजीत यादव ने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत की जानकारी भी दी जाएगी। विद्यालय प्रबंधन के मैनेजर भीम सिंह और टूर इंचार्ज सुरेंद्र चौहान ने बताया कि मेहनत और अच्छे परिणाम हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना विद्यालय की प्राथमिकता है। विद्यालय हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क भ्रमण कराता है। इस अवसर पर सविता यादव, पूर्व प्राचार्य रामफल यादव, संजीव सिंह और मंजू यादव मौजूद रहे।